समुदायिक अनुसंधान




अनुवाद:

Català
中文 / Zhōngwén
Deutsch
English
Español
Filipino/Tagalog
Français
Ελληνικά / Elliniká
हिन्दी / Hindī
Italiano
Polszczyzna
Português
Română

                                        

अन्य पृष:

मॉड्यूल

साइट मानचित्र

संकेत शब्द

संपर्क

उपयोगिता दस्तावेज़

उपयोगिता लिंक


अनुसंधान प्रश्न

कार्यकर्ता को क्या पूछना चाहिए

के द्वारा फिल बार्टले, पीएच.डी.

अनुवादक: मितेष टान्क


कार्यशाला पर्चा

कार्यकर्ता को क्या पता लगाना होगा उसके दिशानिर्देश

यह प्रश्न सूची स्व सहायता गतिविथियो मे सफ़ल होने के लिये समुदाय के बारे मे जो जानकारी प्राप्त करनी चाहिए उससे अवगत करवाती है।

    समुदाय के बडो और नेताओं से कैसे मिला जा सकता है?
    वहा का भौतिक भूगोल क्या है
    (सतह,वनस्पती,ऊँचाई,जलवायु)?
    समुदाय का आकार (भूगोल,क्षेत्र) क्या है?
    समुदाय का इतिहास क्या है?
    वहा के प्रमुख प्रौद्योगिकी (पशु पालन, बाग़वानी, मच्छीमारी,फसल) क्या है?
    आर्थिक ढाचा कैसा है?
    क्या नक़दी फ़सल धन उपलब्ध है?
    समुदाय से क्या निर्यात होता है?
    आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिये क्या पहले से दल सक्रिय है क्या?
    महत्वपूर्ण रीति रिवाज और आस्थाए क्या हैं?
    कौन से क्षेत्रो मे स्व सहायता गतिविथिऔ चालू करनी चाहिए?
    समुदाय में निर्णय कैसे किए जाते है?
    समुदाय नेताओं की भूमिका क्या हैं?
    समुदाय का समाज शास्त्रीय और जनसंख्यिकी चरित्र क्या हैं
    आकार ( लोगो की संख्या )
    स्थान (कौन से अन्य प्रमुख पथों से जुडा हुआ है? दूसरे समुदाय से इसका कैसा रिश्ता है?)
    सुनियोजित ढांचा (लोग कैसे और कहा रहते है? उनके घरों कहा स्थित है?)
    आयु संरचना (अधीनस्थ देश अनुपात)
    धार्मिक निर्माण
    शिक्षा के स्तरों और अनुपात
    जातीय निर्माण और
    कौन सी भाषाएँ बोली जाती है?
    आदमीयों और महिला के बीच लिंग स्थिति कैसी है? उन मे रिश्तेदारी कैसी है?
    स्त्री पुरूष कैसी भूमिका में काम करते है?
    जल , स्वास्थ्य , बच्चे की परवरिष , खाद्य उत्पादन
    स्वास्थ्य स्थिति कैसी है?
    बीमारी को किस प्रकार से समझा और ठीक किया जाता है?
    क्या वहाँ गुटों का प्रचलन है? (राजनैतिक,धार्मिक,जातीय,गोत्र)?
    किसी प्रकार की हिंसा होती है क्या?
    यदि वहाँ गुट प्रचलित है, तो उन्हे संगठित करने की क्या संभावना है?
    किसकी यहा चलती है?
    कौन प्रभावशाली है?
    कौन से लोग शिक्षित है?
    समाज उन्हे किस नजरीये से देखता है? और
    समुदाय से दूर बसे लोग (उदाहरण में शहरी क्षेत्र मे) का क्या प्रभाव होता है?

कार्यशाला अथवा विचार गोष्ठी में ,जब भी इन सवालो के उत्तर मिल जाते है, तब समुदाय के सामाजिक संगठन को समझना मे कितना सहयोग कर सकते हैं और सामाजिक संघटन के संभाव्य सफलता का अन्दाजा लगाने मे और जो कार्यनीति सबसे उचित हो सकती है, उसकी परिचर्चा करनी होगी।

क्या कोई अन्य प्रश्न पूछा जाना चाहिये क्या? किसी भी उपर्युक्त प्रश्न का विशिष्ट ब्यौरा या विस्तार बढाने कि जरूरत है क्या?

––»«––

स्थिति प्रेक्षण टिप्पणी :


स्थिति प्रेक्षण टिप्पणी और विश्लेषण

© कॉपीराइट १९६७, १९८७, २००७ फिल बार्टले
वेबडिजाईनर लुर्ड्स सदा
––»«––
आखरी अपडेट: १५.०८.२०११

 मुख्य पृष्ठ

 समुदाय अनुसंधान